फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   spees of trains checked between raza and sitapur

रोजा-सीतापुर के बीच 144 की रफ्तार से दौड़ी ट्रायल एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
spees of trains checked between raza and sitapur
मुरादाबाद। रोजा-सीतापुर रेल खंड का मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 144 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब सीआरएस कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस रेल खंड पर 100 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनें दौड़ सकेंगी।
विज्ञापन

रोजा से नेरी तक रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अब रेलवे ने तीन से 11 अप्रैल तक नेरी से सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच 32 किलोमीटर तक दोहरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया है। सोमवार को सीआरएस ने यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पीड ट्रायल के अलावा ट्राली से भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों से संरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान डीआरएम अजय नंदन, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, सीनियर डीएसओ राकेश कुमार तायल, सीनियर डीईएन (दिनीय) विपिन शर्मा, सीनियर डीएसटीई (प्रथम), सीनियर डीईई (टीआरडी) जेएम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed