{"_id":"6a63cd409fa49db26201787a","slug":"speeding-canter-runs-over-motorcyclist-on-thakurdwara-karanpur-road-one-dead-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-116442-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Sat, 25 Jul 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर शुक्रवार को रात करीब 10:00 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार कर कुचल दिया। टक्कर से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई
। गांव सरकड़ा परम निवासी विपिन कश्यप उर्फ लखन पुत्र चंद्रपाल सिंह किसी कार्य से कांठ गए थे। देर रात वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव रानी नांगल के पास रात करीब 10 बजे सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर से विपिन का सिर और शरीर बुरी तरह कुचल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई विक्की ने बताया कि लखन उर्फ विपिन रतूपुरा में पूर्व सांसद के आवास पर खाना बनाने का काम करते थे। उनकी मौत से उनकी पत्नी कंचन, तीन वर्ष की बेटी दीक्षा, मां जसवंती का रोते हुए बुरा हाल था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के लोगों ने दुर्घटना कैंटर से से होने की जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।