{"_id":"66b2c121b074c187b102fb04","slug":"specialist-doctors-will-be-appointed-from-nhm-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-453895-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एनएचएम से होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एनएचएम से होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए पहल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1056 पदों पर भर्ती होनी है। मुरादाबाद में जिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर कुल 21 पद भरे जाने हैं। इनमें रेडियोलॉजिस्ट, ऑर्थोसर्जन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट आदि पद शामिल हैं।
पहले भी शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के पदों को भरे जाने के लिए विज्ञापन निकाला गया था। उसमें ज्यादा डॉक्टरों ने रुचि नहीं दिखाई थी। प्रदेश में रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त 70 पदों पर एक आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ था। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इससे डॉक्टरों के आवेदन प्राप्त होंगे। मुरादाबाद के जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा जरूरत रेडियोलॉजिस्ट की है। फिलहाल एक ही रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे रोजाना 150 एक्स-रे, 30 अल्ट्रासाउंड व 15 सीटी स्कैन होते हैैं। इसके बावजूद तमाम लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी जाती है। रेडियोलॉजिस्ट मिलने से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को एक सप्ताह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
00
कहां कितने पद खाली
स्थान पद रिक्तियां
ट्रॉमा सेंटर जनरल सर्जन 2
ट्रॉमा सेंटर ऑर्थो सर्जन 2
एमसीएच विंग एनेस्थेटिक 3
एमसीएच विंग गायनी 1
एमसीएच विंग बाल रोग विशेषज्ञ 3
एमसीएच विंग रेडियोलॉजिस्ट 1
जिला अस्पताल कंसल्टेंट मेडिसिन 2
जिला अस्पताल जनरल सर्जन 1
जिला अस्पताल माइक्रोबायोलॉजिस्ट 1
जिला अस्पताल फिजिशियन 1
महिला अस्पताल एनेस्थेटिक 1
महिला अस्पताल बाल रोग विशेषज्ञ 1
ठाकुरद्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ 1
डिलारी नेत्र रोग विशेषज्ञ 1
- जिले में 21 पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती होगी। पांच अगस्त से आवेदन शुरू हो गए हैं। पांच सितंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन कर डॉक्टरों को नियुक्ति दी जाएगी। - डॉ. भारत भूषण, एसीएमओ (एनएचएम प्रभारी)