फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special trains will run till the end of June

Moradabad News: जून के अंत तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, कम होगी कंफर्म टिकट की किल्लत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run till the end of June
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यदि आपने गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाया है और कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान न हों। रेलवे जून के अंत तक लगभग 50 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें से कई ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे। टूर प्लान करने वालों के अलावा गरीब तबके के यात्रियों को भी इससे लाभ मिलेगा।


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। कुछ ट्रेनें आने वाले दिनों में शुरू की जाएंगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, जम्मूतवी, श्री माता वैष्णो देवी, पूर्णा गिरी, काशी विश्वनाथ आदि जाने वाले यात्रियों को इससे आसानी होगी। जून के बाद मुरादाबाद व आसपास से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु निकलेंगे। रेलवे उनके लिए भी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर कहां से कहां तक संचालन की तिथि
04028-27 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार 29 अप्रैल से 26 जून
04010-09 आनंद विहार-जोगबानी-आनंद विहार 30 अप्रैल से 27 जून
04058-57 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 29 अप्रैल से 28 जून
04080-79 दिल्ली-बनारस-दिल्ली 27 अप्रैल से 30 जून
05047-48 बनारस-आनंदविहार-बनारस 30 अप्रैल से 26 जून
05023-24 गोरखपुर-आनंद विहार-गोरखपुर 28 अप्रैल से एक जुलाई

05115-16 छपरा-आनंद विहार-छपरा एक मई में 27 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed