फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special trains showered money on Railways, earned Rs 136 crore

Moradabad News: स्पेशल ट्रेनों ने रेलवे पर बरसाया धन, 136 करोड़ कमाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Special trains showered money on Railways, earned Rs 136 crore
मुरादाबाद। गर्मियों में स्पेशल ट्रेनें चलाकर रेलवे ने अपनी आय में काफी बढ़ोतरी की है। मई में कुल 136 करोड़ रुपये की आय विभिन्न स्त्रोतों से हुई है। मई में मंडल ने 52.89 लाख यात्रियों की बुकिंग की। इससे मंडल को 88.14 करोड़ की आय हुई। यह आय पिछले वर्ष मई-2023 में हुई यात्री आय 82.24 करोड़ रुपये से 7.17 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

मंडल ने मई-2024 में अन्य कोचिंग आय से 7.92 करोड़ रुपये, मालभाड़े से 32.63 करोड़ रुपये, विविध आय से 7.41 करोड़ रुपये कमाए हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मई-2024 में कुल 136 करोड़ की आय मुरादाबाद मंडल को हुई है। इसमें यात्री आय 88.14 करोड़ रुपये अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ यात्री आय जून-2023 में 87.39 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed