फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special trains had to be run to prevent the system from collapsing under the surge of examinees.

Moradabad News: परीक्षार्थियों की भीड़ के आगे सिस्टम न हो फेल, चलानी पड़ी स्पेशल रेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Special trains had to be run to prevent the system from collapsing under the surge of examinees.
मुरादाबाद। सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते उमड़ रही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच बुधवार को रेलवे ने पहले से तैयारी कर ली। मंगलवार को स्टेशन पर हुए हंगामे और लिंक एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए शाम की पाली की परीक्षा समाप्त होने से पहले ही रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का रैक खड़ा कर दिया गया। इससे हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिली और स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति बनने से बच गई।
विज्ञापन





शाम की पाली की परीक्षा छूटते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे। कुछ ही देर में प्लेटफार्मों पर भीड़ बढ़ गई। गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर और मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू यात्रियों से पूरी तरह भर गईं। कई अभ्यर्थी दरवाजों, पायदानों और कोच के प्रवेश द्वारों पर खड़े होकर सफर करते दिखाई दिए। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 17 कोच की स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद से अलीगढ़ के लिए चलाई। ट्रेन में करीब 800 अभ्यर्थियों को बैठाकर शाम साढ़े छह बजे के बाद रवाना किया गया। इसके बाद शेष परीक्षार्थियों को लिंक एक्सप्रेस से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त ट्रेन चलाने से प्लेटफार्मों पर दबाव काफी हद तक कम हुआ।
विज्ञापन

दोपहर की पाली के बाद भी मुरादाबाद से सीतापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। रेलवे के अनुसार भर्ती परीक्षा के तीन दिनों में करीब 40 हजार अनारक्षित यात्रियों ने मुरादाबाद स्टेशन से सफर किया। शाम सात बजे तक अधिकांश परीक्षार्थी रवाना हो चुके थे, जिसके बाद स्टेशन प्रशासन ने राहत की सांस ली। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पुलिस बल के साथ प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। वहीं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गौरव कुमार, स्टेशन अधीक्षक महेंद्र कुमार समेत रेलवे के अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed