{"_id":"65ffc0b468917aa5580c1cab","slug":"special-train-operation-three-trains-between-bihar-delhi-people-going-home-holi-will-get-relief-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi Special Train: बिहार-दिल्ली-गोरखपुर के बीच तीन ट्रेनों का संचालन, होली पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi Special Train: बिहार-दिल्ली-गोरखपुर के बीच तीन ट्रेनों का संचालन, होली पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत
Sun, 24 Mar 2024 11:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:29 AM IST
सार
होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे बिहार से दिल्ली के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर होली पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार-दिल्ली व दिल्ली-गोरखपुर के बीच 24 मार्च से तीन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। (05521-32) रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक चलेगी। रक्सौल से रविवार को रात 10:25 बजे रवाना होगी। सोमवार दोपहर तीन बजे मुरादाबाद पहुंचेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद शाम छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी 25 मार्च को रात आठ बजे आनंद विहार से चलेगी। रात 10:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। (01664-63) आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से 25 मार्च को सुबह 11:10 बजे चलेगी।
विज्ञापन
दोपहर 1:48 बजे मुरादाबाद में ठहरेगी। अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। वापसी में 27 मार्च को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 11:02 बजे मुरादाबाद होते हुए दोपहर 1:55 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। (05023-24) गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 24 मार्च से एक अप्रैल तक दो-दो फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर से रविवार को रात 9:15 बजे रवाना होगी। सुबह 9:15 बजे मुरादाबाद होते हुए दोपहर 1:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहां से दोपहर 3:15 बजे चलेगी और शाम सात बजे मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।