फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special coach ran at a speed of 130

Moradabad News: मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच 130 की गति से दौड़ा स्पेशल कोच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Special coach ran at a speed of 130
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को डीआरएम राजकुमार सिंह ने आरडीएसओ के अधिकारियों के साथ ट्रैक का गति परीक्षण किया। मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच अप व डाउन लाइन पर 130 किमी प्रति घंटा की गति से परीक्षण कार (कोच) को दौड़ाकर देखा गया।

अब तक इस रेलखंड में ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किमी प्रतिघंटा थी। अब इस गति परीक्षण में जिन बिंदुओं पर कमी मिलेगी, रेलवे उनमें सुधार पर कार्य करेगा। इसके बाद दोबारा गति परीक्षण होगा। तब अंतिम रिपोर्ट रेल मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद ट्रैक पर ट्रेनों की गति बढ़ा दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस रूट पर गति बढ़ाने के पीछे का उद्देश्य वंदेभारत ट्रेन की तैयारी है। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले सहारनपुर से मुरादाबाद होते हुए प्रयागराज तक वंदेभारत काफी चर्चाओं में रही। हालांकि अब तक इस पर मुहर नहीं लग पाई है। बहरहाल इस रूट पर गति बढ़ने से मुरादाबाद से हरिद्वार, पंजाब व जम्मू जाने वाले यात्रियों को सफर में कम समय लगेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि गति बढ़ाने को लेकर मुख्यालय से अपडेट मिलेगी तो साझा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed