फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special buses will run for Lakhimpur and Sitapur on 6th and 7th

Moradabad News: लखीमपुर और सीतापुर के लिए छह और सात को चलेंगी स्पेशल बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Special buses will run for Lakhimpur and Sitapur on 6th and 7th
मुरादाबाद। छह और सात सितंबर को आयोजित होने वाली पीईटी की परीक्षा के लिए पीतलनगरी बस अड्डे से लखीमपुर और सीतापुर के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है। साथ ही बिजनौर और अमरोहा रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शहर के 52 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 95712 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बिजनौर, लखीमपुर, सीतापुर, अमरोहा समेत अन्य जिलों से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पीतलनगरी बस अड्डे से स्पेशल व अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। लखीमपुर के लिए छह, सीतापुर के लिए चार बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं अमरोहा व बिजनौर रूट पर चार-चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इसके अलावा मुरादाबाद बस अड्डे से मेरठ, गाजियाबाद समेत अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि बसों की सूची तैयार कर ली गई है। हर रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed