फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP's car reached near the barricading, then the BJP got furious

बैरिकेडिंग के पास पहुंची सपा की कार, तो भड़के भाजपाई, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
SP's car reached near the barricading, then the BJP got furious
रामपुर। समाजवादी पार्टी नेता की कार से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने आए सदस्यों की कार बैरिकेडिंग के पास पहुंची, तो भाजपाई भड़क गए। उन्होंने कार जाने का विरोध किया। कई भाजपाई कार के आगे आ गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कार को दूर जाकर रोकने के लिए कहा और हंगामा कर रहे भाजपाइयों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद सदस्य मतदान करने के लिए पैदल ही गए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था। इसके लिए समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए तमाम सदस्य एक साथ आए। सभी एक सपा नेता की कार में सवार थे। इस बीच जैसे ही यह कार बैरिकेडिंग के पास पहुंची, तो भाजपाइयों हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, माजरा देख सपाई भी नारेबाजी करते हुए आगे आ गए। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस कर्मियों ने दखल दिया और सपा नेता की कार को साइड से खड़ा करा दिया। इसके बाद सभी सदस्य कार से उतरे और मतदान करने के लिए रवाना हो गए। भाजपाइयों का कहना था कि कार हमारी नहीं जा रही है, तो किसी की भी नहीं जानी चाहिए। इस मौके पर तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed