फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MLA Nawab Jan acquitted from court in code of conduct violation case In Moradabad

मुरादाबाद: सपा विधायक नवाब जान आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत से बरी, बोले- ये न्याय की जीत है

Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

मुरादाबाद में एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बुधवार को सपा विधायक नवाब जान को आचार संहिता उल्लंघन मामले से बरी कर दिया है। फैसला आने के बाद विधायक ने कहा है कि ये न्याय की जीत है।

विज्ञापन
SP MLA Nawab Jan acquitted from court in code of conduct violation case In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक नवाब जान को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत ने दोषमुक्त किया है। मामले की सुनवाई करते हुए एमपी- एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया है। फैसला आने के बाद विधायक ने कहा है कि ये न्याय की जीत है।

विज्ञापन


ठाकुरारा थाने में सपा विधायक नवाब जान के खिलाफ 2017 में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि नवाब जान चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकालकर अपने घर पहुंचे थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला सुनवाई के लिए मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चला था। 
विज्ञापन


जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। जिसमें विधायक नवाब जान के ऊपर लगाया गया आरोप साबित न होने की वजह से उन्हें मुकदमे से बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed