फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp mla and officers traped in land accuaring

सपा विधायक और अफसर जमीन कब्जाने में फंसे, बैठी जांच

Fri, 14 Apr 2017 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 14 Apr 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
sp mla and officers traped in land accuaring
land capturing
कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान और जिले के एक आला अधिकारी जमीन कब्जाने के एक मामले में फंस गए हैं। विधायक और अफसर समेत छह लोगों पर अपनी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से एसएसपी को प्रकरण की जांच कराने के आदेश मिले हैं। जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है। बौद्ध विहार निवासी अधिवक्ता दुष्यंतराज और कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान के बीच जमीन को लेकर लंबे वक्त से विवाद है।
विज्ञापन


इसी मामले में दुष्यंत जिले में तैनात एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर भी कई बार आरोप लगा चुके हैं। अब उन्हाेंने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। अधिवक्ता का आरोप है कि मूंढापांडे में उनकी करोड़ों रुपये की जमीन पर सपा विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे कल्लन ने मुरादाबाद में तैनात एक आईएएस अधिकारी के साथ मिलकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता ने शिकायत में कहा है कि जब जमीन पर कब्जा किया गया उस वक्त सूबे में सपा की सरकार थी। लिहाजा बार - बार शिकायत करने के बावजूद मामले में कार्रवाई इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि आरोपियों में एक सत्ताधारी दल का विधायक था और दूसरा अहम प्रशासनिक कुर्सी पर बैठा है। 

अधिवक्ता की शिकायत पर जांच बैठा दी गई है। सीएम ऑफिस से अधिवक्ता की शिकायत पर जांच के लिए एसएसपी को फैक्स भेजा गया है। अहम प्रशासनिक कुर्सी पर बैठे आईएएस अफसर के खिलाफ जांच का आदेश मिलने से पुलिस अफसर भी असहज स्थिति में हैं। लेकिन शासन के निर्देश हैं तो जांच तो करानी ही है।


लिहाजा एसएसपी ने एसपी सिटी अभिषेक यादव को मामले की जांच सौंप दी है। विधायक का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई। उधर, प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed