फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader 's brother shot contractor

सपा नेता के भाई ने ठेकेदार को गोली मारी

Fri, 06 May 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 06 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
SP leader 's brother shot contractor
गोली - फोटो : demo pic
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला मऊ रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डिंग ठेकेदार मो. शकील को गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि सपा नेता यूसुफ मलिक के इशारे पर उनके भाई यूनुस मलिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गोली मारी है।
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने सपा नेता, उनके भाई और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मऊ नया गांव निवासी मो. शकील बिल्डिंग ठेेकदार है। जबकि हरथला में रंग फैक्ट्री के पास लोहे की दुकान है।
विज्ञापन


मो. शकील के भतीजे फहीम और यूनुस मलिक के बीच जमीन को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे मो. शकील बाइक से बुद्घि विहार जा रहा था। हरथला में रेलवे क्रासिंग के पास उसे बाइक सवार बदमाश मिल गए। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद बाइक सवार फरार हो गए। खबर मिलने पर शकील के परिजन पहुंच गए। वह घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। उधर सिविल लाइंस थाने में यूसुफ मलिक, यूनुस मलिक व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

फहीम ने आरोप लगाया है कि दोनों भाई दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जब रकम देने से इंकार कर दिया तो यूसुफ के इशारे पर उसके छोटे भाई ने उसके चाचा को गोली मार दी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है।


पहले भी मुकदमेबाजी हो चुकी है। घटना की जांच की जा रही है। वहीं हरथला निवासी यूनुस मलिक गुरुवार शाम एसएसपी से मिलने पहुंचा। उसके साथ दर्जनों लोग मौजूद थे। उसने प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed