फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP government will be formed with an absolute majority in the upcoming elections: Barq

आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा की सरकार : बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
SP government will be formed with an absolute majority in the upcoming elections: Barq
बिलारी। संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि पीडीए की सफल रणनीति की वजह से सपा की लहर शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह बातें बिलारी नगर में सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के सभी सांसद और सभी विधायक एकजुट होकर प्रदेश में सपा को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। कहा कि प्रदेश की जनता को सपा का पुराना शासन याद आ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की जीरो टोलरेंस नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी एक समान नहीं है। जो कहा जा रहा है उस पर अमल भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपहरण, हत्या और महिलाओं के अपमान जैसे अपराधों पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से रोक नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि संभल से गजरौला तक रेलवे लाइन बनवाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। केंद्रीय रेल मंत्री से मिलने के अलावा वह इस मांग को लोकसभा सत्र में भी उठा चुके हैं। बताया कि संभल लोकसभा में आने वाले पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सड़क को लेकर कई प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए वह केंद्रीय वित्त मंत्री से मिल चुके हैं। शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कहा कि बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि व पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत होने वाले विकास कार्य से संबंधित कई प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बिलारी क्षेत्र के कई ग्रामों को भ्रमण कर अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल तथा उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, हाजी मोहम्मद उसमान, इश्तयाक सैफी, बशर मलिक एडवोकेट,वासिकअंसारी, हाजी मोहसिन कमाल, रियाज अहमद पाशा, सभासद आमिल सिद्दीकी, जरीफ अंसारी व हप्पू राजा मौजूद रहे। संवाद


फोटो परिचय-09,10,11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed