फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP fighting for the interests of all sections: Akhtar

सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्ष कर रही सपा : अख्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
SP fighting for the interests of all sections: Akhtar
कांठ। नगर स्थित सपा कार्यालय पर कांठ विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। सपा ही ऐसी राजनैतिक पार्टी है, जिसमें हर व्यक्त को सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में भी बताया और वर्ष 2012 से 2017 तक सपा सरकार में कराए गए कार्यों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव करीब है। इस बार सपा को यूपी में पूर्ण बहुमत मिलेगा, यदि सरकार बनी तो जैसे ही विकास कराया जाएगा, जैसे 2012 से 2017 तक कराया गया था। उन्होंने चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किए जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इसी के साथ विधायक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जनसुनवाई के दौरान सुना। उनके समक्ष किसी ने बिजली का मुद्दा रखा तो कोई राशन कार्ड व सड़क आदि बनवाने की मांग लेकर पेश हुआ। विधायक के समक्ष करीब 35 शिकायतें दर्ज की गई। जिस पर संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण के लिए कहा गया। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम यादव, युवा सपा नेता आरिफ मलिक, मोनिश खान, चरण सिंह, ओम प्रकाश, राजेंद्र गुर्जर, ईश्वर सिंह गुर्जर, तसलीम प्रधान, अंजार चौधरी, डॉ. दानिश, अरशद फुरकान खान, मुजीब राणा, जुनैद चौधरी, आदिल चौधरी, असद खान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed