फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp fight, bjp congress not open candidates

सपाई पहलवानों में घमासान, भाजपा-कांग्रेस का अखाड़ा वीरान

Thu, 05 Jan 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
sp fight, bjp congress not open candidates
पांच राज्यों में चुनाव - फोटो : self
विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही काउन डाउन शुरू हो गया है। आज (गुरुवार) से चालीस दिन बाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान हाेंगे। पंद्रह फरवरी को जिले के मतदाता अपना विधायक चुन लेंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों में बसपा को छोड़कर बाकी दलों की तैयारी आधी अधूरी है।
विज्ञापन


सत्ताधारी सपा में घमासान मचा हुआ है तो भाजपा और कांग्रेस के पहलवान चुनावी अखाड़े के लिए तैयार नहीं है। वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव पर नजर डाले तो जिलेे की नगर, देहात, कुंदरकी और बिलारी सीट पर सपा को जीत मिली थी। जबकि भाजपा को ठाकुरद्वारा और पीसपार्टी को कांठ सीट जीत मिली।
विज्ञापन


बाद में कांठ विधायक अनीसुर्रहमान सपा में शामिल हो गए। वहीं ठाकुरद्वार विधायक सर्वेश सिंह के सांसद बनने पर उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट को जीतकर जिले की छह सीट पर सपा काबिज हो गई। अब 2017 विधानसभा चुनाव का बिगूल बज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव की तैयारियों पर गौर करें तो सिर्फ बसपा की तैयारी ही मुकम्मल दिख रही है। बसपा ने जिले की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जबकि सपा में चुनाव से पहले ही घमासान मचा हुआ है।


यहां पार्टी और  सरकार के प्रत्याशी हैं। वहीं केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषिणा नहीं की है। हालांकि दोनों दलों ने चुनावी तैयारी पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed