फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP councilor beaten up for tying red turban

लाल पगड़ी बांधने पर सपा पार्षद को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
SP councilor beaten up for tying red turban
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले सपा पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रास्ते में घेरकर पीटने, लाल पगड़ी हवा में उछालने, रुपये लूटने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कुल छह लोगों खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना फेस तीन निवासी सुदेश कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह सपा पार्षद हैं। वह बुधवार दोपहर करीब बारह बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ढाबे वाले मंदिर के पास पहुंचे, तभी रास्ते में उन्हें छह लोगों ने घेर लिया। इनमें दो पिता पुत्र, एक अन्य व तीन अज्ञात लोग थे। सुदेश ने बताया कि मैंने लाल पगड़ी सर पर बांध रखी थी। इसी बात को लेकर उन्होंने मेरे साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

पार्षद का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया और सिर से पगड़ी खींचकर हवा में उछाल दी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब से सात हजार रुपये निकाल लिए और धमकी देकर फरार हो गए। पार्षद का कहना है कि सभी आरोपी भाजपा कार्यकर्ता हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पार्षद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed