फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP, Congress and BJP leaders also celebrated the birth anniversary.

Moradabad News: सपाइयों, कांग्रेसियों, भाजपाइयों ने भी मनाई जयंती

Wed, 15 Apr 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
SP, Congress and BJP leaders also celebrated the birth anniversary.
कांठ। मंगलवार को नगर में सपा कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान सपाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाते हुए उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि कांठ विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे, कुचले, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम, सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, युवा नेता आरिफ मलिक, नाजिम सैफी, नौरतन सिंह, गौरव कुमार आदि रहे। वहीं कांठ नगर में कांग्रेस कार्यालय पर भी बाबा साहब की जयंती पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, जिला सचिव शरीफ अहमद आजाद, नगराध्यक्ष विनीत चौहान, राजेश पाल, जाफर अली अंसारी, दिनेश दीवान, तारिक रियाज, विजय भटनागर आदि कांग्रेसी रहे। इधर कांठ और छजलैट मंडल क्षेत्रों में भाजपाइयों द्वारा भी बाबा साहब को याद करते हुए उनकी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed