{"_id":"65ee308e278efbcb1702f2b4","slug":"sp-called-the-inauguration-of-the-airport-a-political-event-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-360974-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सपा ने हवाई अड्डे के उद्घाटन को बताया राजनीतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सपा ने हवाई अड्डे के उद्घाटन को बताया राजनीतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि अफसोस की बात है कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यक्रम को पूरी तरह से भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। प्रशासन की ओर से छपवाए गए निमंत्रण कार्ड में सिर्फ भाजपा के जनप्रतिनिधियों के नाम छपे थे।
सपा सांसद डॉ. एसटी हसन सहित किसी भी सपा विधायक का नाम कार्ड पर नहींं था। इसे सपा ने शर्मनाक बताया। सपा के जिला महासचिव मुदस्सिर खान ने पत्रकारवार्ता में कहा कि एयरपोर्ट कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में बना है और कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क का नाम कार्ड में शामिल नहीं है। अकेले भाजपा से शहर विधायक का नाम कार्ड में छपा होना यह दर्शाता है कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह से खोखला है। ऐसा तब हुआ है जबकि सांसद डॉ. एसटी हसन ने एयरपोर्ट निर्माण के मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाया और जल्द निर्माण के लिए सरकार को मजबूर किया। उन्होंने निमंत्रण कार्ड में नाम न होने को जनप्रतिनिधि ही नहीं जनता का अपमान बताया।