फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sound satnam in nagar kirtan

नगर कीर्तन में गूंजा सतनाम वाहे गुरु

Sat, 23 Dec 2017 12:37 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
sound satnam in nagar kirtan
गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा में शाम‌िल लोग - फोटो : amar ujala
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व आगमन की खुशी में भव्य नगर कीर्तन महानगर में निकला। गुरु ग्रंथ साहिब दरबार, सिख पंथ के गुरुजनों कीेे झांकियां, गतका पार्टी के करतबों और गुरुवाणी आदि के साथ के निकले नगर कीर्तन में काफी संख्या में सिख समाज के लोग सम्मिलित रहे।  
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ताड़ीखाना में सुबह कीर्तन व भजन हुए। दोपहर में बैंड बाजे और झांकियों के साथ नगर कीर्तन शुरू हुआ। जिसमें गुरुद्वारा गुरु कल्घीधर आदर्श नगर और गुरुद्वारा सिख संगत चंद्रनगर आदि गुरुद्वारों से भी झांकियां शामिल थी।
विज्ञापन


नगर कीर्तन ताड़ीखाना से गंज गुरहट्टी, बाजार गंज, टाउन हाल, चौमुखापुल, अमरोहा गेट, कटरानाज, बुधबाजार, इंपीरियल होता हुआ गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर संकीर्तन में रंगी बिरंगी पोशाकों में सजे हुए गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चे भांगड़ा नृत्य करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से आये बैंड बाजे द्वारा आकर्षक धुनों की पेशकश की गई। कटघर की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरु वाणी के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन हुआ। पंच प्यारों की अगुवाई में रंग बिरंगी लाइटों से सजे वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी थी।

जिसके  लिए सिख समाज व अन्य लोग सड़क पर झाड़ू लगाते हुए व पानी का छिड़काव करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे नरेंद्र सिंह फूलों की वर्षा कर रहे थे। दरबार के पीछे सिख समाज की महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी।

इस अवसर पर हरभजन सिंह चड्डा, गुरजीत सिंह चड्डा, हरबंश सिंह चड्डा, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरिंद्रपाल सिंह, प्रधान  अमोलक सिंह, महामंत्री रंजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, डा. विनोद कुमार, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, प्यारा सिंह आदि रहे।  

 गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व आगमन की खुशी में निकले भव्य नगर कीर्तन महानगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। नगर कीर्तन में शामिल संगत को विभिन्न स्थानों पर जलपान, अल्पहार व अन्य पेय पदार्थ का वितरण हुआ।

ताड़ीखाना स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक पर क्षेत्रीय पार्षद सरदार डिम्पल सिंह अश्क के नेतृत्व स्वागत हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुखवीर सिंह खालसा, महापौर विनोद अग्रवाल, पार्षद डा. गौरव श्रीवास्तव, बिल्लू कत्याल, नवदीप टंडन, जुगनू सोनकर, अजय कक्कड़, प्रदीप गोस्वामी, सुनील गुलाटी, सूर्यमोहन शमशेरी आदि रहे।

गंज गुरहट्टी चौक पर जसमीत सिंह बेदी, गुरमीत सिंह बेदी, रूबी बेदी, अतुल जौहरी, गुरुपाल सिंह ने अल्पहार वितरित कर स्वागत किया।  भारत रक्षा सेना ने प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर कोर्ट रोड पर फूल माला से स्वागत किया।


इस मौके पर सरबजीत सिंह लंबा, हरविंद्र कौर, धर्मेंद्र यादव, शरद शर्मा, नरेश श्रीमाली, प्रदीप वैश्य, आलोक अग्रवाल, शिशिर कश्यप आदि रहे। वहीं मुरादाबाद जागरूक समाज के  पादरी पाल सारस्वत, गुरप्रीत सिंह, अशोक मल्होत्रा, तेजस्वी गुप्ता, राधेश्याम शर्मा ने यातायात व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed