फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sons claim your mother was Muslim she get her funeral through Muslim methods

भूरी बेगम सुपुर्द-ए खाक हों या चिता में राख, पुलिस ने दिया दखल, कहा- हिंदू पति को पहला हक

Wed, 30 Oct 2019 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
sons claim your mother was Muslim she get her funeral through Muslim methods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

महिला के मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर उसके पहले पति बेटों ने उसके शव पर दावा कर दिया। उनका कहना था कि उनकी मां मुस्लिम थी, उसका अंतिम संस्कार भी मुस्लिम रीति रिवाज से होना चाहिए। इसको लेकर श्मशान घाट में हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और महिला का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से करा दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी में रहने वाली  भूरी की शादी  मन्ने शाह से हुई थी। मन्ने शाह रेलवे में नौकरी करते थे, उनकी मौत के बाद अनुकंपा आधार पर उसे नौकरी मिल गई। बाद में उसने भीमसेन से दूसरी शादी कर ली। 
विज्ञापन


नौकरी से सेवानिवृत होने बाद उसने कुछ समय पहले कृष्णा विहार में एक मकान खरीदा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई थी। परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए किटप्लाई रोड स्थित शमशान घाट पर ले गए थे। अपनी मां की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसे पहले पति के बच्चे भी वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि उनकी मां मुस्लिम थी, उसे सुपुर्दे खाक किया जाएगा। जबकि उसके दूसरे पक्ष के लोग उसका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक करने की बात कह रहे थे। 

सूचना मिलने पर सीओ सिटी सत्यजीत गुप्ता और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सहित काफी फोर्स वहां पर पहुंच गई। महिला के दूसरे पति ने पुलिस को उसकी वसीयत दिखाई, जिसमें उसने कहा था कि उसकी मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक किया जाए। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों कोपुलिस  किसी तरह  से शांत कराने के बाद उनको घर भेज दिया। बाद में पुलिस की देखरेख में उसका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से कर दिया गया।


एक मुस्लिम महिला ने पहले अपने पति की मौत के बाद एक हिन्दू से शादी कर ली थी। उसकी मौत के बाद उसके पहले पति के बच्चे वहां पर आ गए थे। उसको दफनाने की बात कह रहे थे। लेकिन पत्नी पर पहला हक पति का होता है। इसलिए उसका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से करा दिया गया। - सत्यजीत गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed