Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sonali died during treatment at a Moradabad hospital.

Moradabad News: सोनाली की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Sun, 28 Sep 2025 09:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 09:04 AM IST
विज्ञापन
Sonali died during treatment at a Moradabad hospital.
बिलारी के मल्लपुर जन्नू गांव निवासी मृतका सोनाली का फाइल फोटो-स्रोत परिजन
बिलारी। क्षेत्र के मल्लपुर जन्नू गांव निवासी विवाहिता सोनाली की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने पर ससुरालियों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का मुकदमा दहेज हत्या में तरमीम हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपी सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेल दिया। ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करने और गला दबाकर मारने का भी आरोप है।
विज्ञापन

संभल जिले में थाना असमोली अंतर्गत नगला नीडर गांव निवासी छत्रपाल सिंह की बहन सोनाली की शादी छह फरवरी 2025 को थाना बिलारी के मल्लपुर जन्नू गांव निवासी खानचंद के बेटे योगेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के समय मायके वालों द्वारा पर्याप्त दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। सोनाली का पति योगेंद्र सिंह चंडीगढ़ में एक ठेकेदार के अधीन काम करता है। योगेंद्र की भी अक्सर पत्नी से अनबन रहने लगी थी।
विज्ञापन

सोनाली के भाई छत्रपाल सिंह की ओर से बीती 24 सितंबर को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन सोनाली के पति योगेंद्र, सास शीला और ससुर खानचद्र मायके से और दहेज लाने की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करते रहते थे। बीती 19 सितंबर की सुबह ग्यारह बजे सोनाली के ससुराल वालों ने फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तब सोनाली के गले पर रस्सी के फंदे के निशान थे और वह बेहोश पड़ी थी। पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने और जानलेवा हमला करने के आरोप में पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सोनाली की हालत बिगड़ने पर एसडीएम बिलारी के आदेश पर नायब तहसीलदार बिलारी विजय कुमार श्रीवास्तव अस्पताल में उसके मृत्यू पूर्व के बयान लेने पहुंचे थे।पता चला है कि शुक्रवार देर रात सोनाली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुरादाबाद अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मुरादाबाद पहुंच कर मृतका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सर्किल के सीओ अशोक कुृमार सिंह ने बताया कि पूर्व में थाने पर दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे को अब थाने की मांग पूरी न होने पर दहेज हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी सास शीला और ससुर खानचंद बीरमपुर गांव के निकट से गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर मुरादाबाद की अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।


मल्लपुर जन्नू गांव निवासी मृतका सोनाली अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। छोटी होने की वजह से ही माता पिता और भाई बहन सबकी लाडली थी। सोनाली के तीन बड़े भाई और दो बड़ी बहनें हैं। सोनाली के वृद्ध पिता बसंतराम और माता त्रिवेणी देवी को जब सोनाली की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने की जानकारी मिली तब रोने लगे। मायके वालों को यह उम्मीद नहीं थी कि शादी होने के केवल सात माह बाद ही ससुराल में सोनाली के साथ ऐसी स्थिति बन जाएगी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोनाली के शव को पोस्टमार्टम के बाद पहले उसके मायके वाले गांव ले जाया गया बाद में शनिवार शाम थाना मझोला क्षेत्र में गांगन के निकट घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed