{"_id":"60b4c57238326115b0003fd7","slug":"son-shoots-mother-in-land-dispute-at-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुरादाबाद में जमीन विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुरादाबाद में जमीन विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 31 May 2021 04:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 31 May 2021 04:46 PM IST
सार
बिलारी के गांव मल्लपुर जन्नू निवासी सरवन सिंह के तीन बेटे खेम पाल, इंद्रपाल और हरि सिंह हैं। सोमवार को बड़े बेटे खेम सिंह व उसकी मां चंद्रकला के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद खेम सिंह ने चंद्रकला के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना इलाके के मल्लपुर जन्नू गांव में एक बेटे ने अपनी मां को मारी दी। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल महिला को पहले बिलारी के अस्पताल और फिर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलारी के गांव मल्लपुर जन्नू निवासी सरवन सिंह के तीन बेटे खेम पाल, इंद्रपाल और हरि सिंह हैं। सोमवार को बड़े बेटे खेम सिंह व उसकी मां चंद्रकला के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद खेम सिंह ने चंद्रकला के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो चंद्रकला लहूलुहान हालत में घर में पड़ी थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।