{"_id":"62a0f8bffc6a3838dc2af678","slug":"son-sent-to-jail-in-murder-case-of-father-city-news-mbd430810994","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरइरादतन पिता की हत्या में बेटा को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरइरादतन पिता की हत्या में बेटा को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा। रतनपुर कलां गांव में मारपीट के दौरान घायल हुए लखमी सिंह की मौत होने पर पुलिस ने बेटे सुनील के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव में बीते रविवार को जमीन के लखमी सिंह के तीन बेटों के बीच घर के बटवारे को लेकर विवाद हो गया था। बेटों के बीच हो रही लड़ाई में बीच बचाव करने लखमी सिंह पहुंचे थे। आरोप है कि बेटे सुनील ने लखमी सिंह के सिर पर डंडा मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। उन्हें धक्का मार कर गिरा भी दिया था। इस पर दोनों भाइयों ने सुनील को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों पक्ष से एनसीआर दर्ज कर घायल पिता पुत्र का मेडिकल कराया था। रविवार होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया था। घर में लखमी सिंह की मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने केस में गैर इरादतन
हत्या की धारा बढ़ा कर सुनील कुमार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।