{"_id":"58b09d814f1c1b1b4bb2424c","slug":"son-murdered-to-his-mom-for-50-rupee-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास रुपये के लिए नशेड़ी ने किया मां का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास रुपये के लिए नशेड़ी ने किया मां का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में गुरुवार की रात एक नशेड़ी बेटे ने पचास रुपये के लिए मां का कत्ल कर दिया। बेटा जुआ खेलने और शराब पीने के लिए मां से रुपये मांग रहा था। मां ने रुपये देने से इंकार किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई।
पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया। यह सनसनीखेज घटना चक्कर की मिलक गली नंबर तीन में गुरुवार की रात हुई थी। इस मोहल्ले में सारदा खातून(65) पत्नी आले हसन का परिवार रहता है। सारदा खातून के छह बेटे और चार बेटियां हैं।
पांचवें नंबर का बेटा जावेद उर्फ भूरा(25) शराब, चरस और स्मैक का आदी है। सारदा खातून अपने घर के बाहर ही सब्जी का फड़ लगाती थी। गुरुवार की रात जावेद अपनी मां से पचास रुपये की मांग कर रहा था। मां ने रुपये देने से इंकार किया तो उसने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
जब सारदा खातून के दूसरे बेटे रियाजुल हसन की पत्नी कुरमा और बेटी हुस्ना उसे बचाने आई तो जावेद चाकू निकाल लाया। इसके बाद उसने अपनी मां के पेट में चाकू मार दिया। महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई।
खबर मिलने पर महिला के दूसरे बेटे आए और वो उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
जबकि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।