फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   son become thief to return father's loan

मरहूम पिता का कर्ज उतारने को बेटा बना चोर

Tue, 21 Feb 2017 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
son become thief to return father's loan
आरोपी युवक राघव - फोटो : अमर उजाला
ये चोरी का आरोपी है। इससे हमदर्दी जताना उद्देश्य नहीं है, लेकिन इसे मजबूरी ने चोर बनाया है। पुलिस का भी कहना है कि हालात के चलते इसने चोरी की। ब्रेन हैमरेज की बीमारी से ग्रस्त पिता की मौत से पहले उनके इलाज में हुए कर्ज को चुकाने के लिए 10वीं पास छात्र चोर बन गया।
विज्ञापन


उसने अपने जानकार के घर से दो एलईडी, जेवर, कैश चोरी कर लिया। सोमवार को वो समान बेचकर कर्ज चुकाना चाहता था लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी राघव (18) निवासी काशीराम नगर ने बताया कि उसके पिता सुधीर कुमार की दो साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिवार में वह, अपनी बीमार मां और बहन के साथ रहता है। राघव के पिता ब्रेन हैमरेज की बीमारी से पीड़ित थे। उनके इलाज के लिए उसने मोहल्ले में ही रहने वाले लोगों से करीब एक लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने छह माह पहले पीएसी परिसर के बाहर स्थित एक एटीएम बूथ पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलरी न मिलने पर नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद ई-रिक्शा चलाने लगा लेकिन कर्ज नहीं चुका पाया। कर्ज चुकाने के दबाव में उसने अपने जानकार नरेंद्र के बुद्धि विहार स्थित घर से दो एलईडी, फ्रिज, सामान आदि सामान चोरी कर लिया था, जिसे बेचकर वह कर्ज उतारना चाहता था।

एएसपी सिविल लाइंस डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि नरेंद्र कुमार हरथला कालोनी के रहने वाला है। वह रेलवे में सिक्योरिटी गार्ड हैं। बुद्धि विहार में स्थित उनके मकान की चाभी राघव के परिवार के पास ही रहती थी, राघव का एक रिश्तेदार उनका दोस्त है।


जिससे दोनों परिवार की आपस में जान पहचान है। मंगलवार को चोरी के सामान की बिक्री के लिए राघव घूम रहा था। एक सूचना पर उसे काशीराम नगर से गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed