{"_id":"69ff9c5bd2db110dca0875c8","slug":"somnath-swabhiman-festival-will-be-celebrated-tomorrow-in-shiva-temples-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-897961-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिव मंदिरों में कल मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिव मंदिरों में कल मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
विज्ञापन
मुरादाबाद। 11 मई को सभी शिव मंदिरों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश शासन के आदेश बाद मुख्य विकास अधिकारी ने भी जिले से लेकर विकास खंड स्तर तक के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए मंदिरों में विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने 11 मई को जिले के शिव मंदिरों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले के सभी शिवालयों में साफ-सफाई अभियान, सामूहिक मत्रोच्चारण, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन एवं भजन संध्या का आयोजन स्थानीय जन-समुदाय द्वारा जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाना है। इस व्यवस्था को बनाने के लिए जिले के जिला विकास अधिकारी को जिला स्तर पर, सभी एसडीएम को तहसील स्तर व बीडीओ को खंड विकास स्तर, अधिशासी अधिकारियों को नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत स्तर पर कार्यक्रों का नोडल अधिकारी व डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया है।
सीडीओ ने बताया कि जिला मुख्यालय के पंचायत भवन में भव्य रूप में सुबह 9.00 बजे से भव्य कार्यक्रम शुरू होगा। सोमनाथ स्वाभिमान कलश यात्रा पंचायत भवन से सीधे पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के उपरांत संपन्न होगी। इसके लिए पंचायत भवन का आरक्षण समस्त ध्वनि एवं प्रकाश उपकरणों, एलईडी आदि को क्रियाशील कर भवन की भीतर एवं बाहरी परिसर की समुचित साफ सफाई आदि। कलश यात्राओं में कम से कम 500 महिलाओं की संख्या सुनिश्चित करने को कहा गया है। ब्यूरो