फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Somewhere there will be cloudy, there may be drizzle somewhere

मौसम में आज हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ का असर, बादल छाने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Somewhere there will be cloudy, there may be drizzle somewhere
मुरादाबाद। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। गुरुवार को दिन में धूप और हवा चली व शाम को बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को भी मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है। इसके चलते कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह का कहना है कि गुरुवार को पहाड़ों पर बारिश हुई है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार थे। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है, जिसकी वजह से कहीं-कहीं बादल और कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। गुरुवार को सुबह ठंडी हवा के साथ बादलों की आवाजाही थी, लेकिन समय बढ़ने के साथ धूप खिलने लगी। हालांकि दिन में भी हवा चली। शाम को आसमान में फिर हल्के बादल छाए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed