{"_id":"687953d8ef22dc2aa30698ce","slug":"solid-arrangements-for-kanwar-yatra-keshav-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-689194-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम : केशव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद/मूंढापांडे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि सपा की सरकारों में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे आदि को लेकर झगड़े और दंगे होते थे लेकिन उनकी सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। श्रद्धालुओं को कहीं भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
यह बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को मूंढापांडे एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पहले सपा की सरकार में मुजफ्फरनगर, वाराणसी में दंगे हुए थे। उस समय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकारें थीं। पूर्व मंत्री आजम खां ही तुष्टीकरण की राजनीति के चलते अहम निर्णय लेते थे। राहुल गांधी को जेल जाने वाले बयान पर कहा कि अभी वह जमानत पर हैं। आगे न्यायालय के आदेश पर निर्णय होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल होने के सवाल पर बचते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों में भागवत गीता के श्लोक को शामिल करने की प्रशंसा की। बताया कि इस व्यवस्था से छात्रोंं की धार्मिक जानकारी भी बढ़ेगी।
वह बिजनौर में पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मपाल सिंह की मां की तेरहवीं में शामिल होने के बाद सीधे एयरपोर्ट चले गए। सर्किट हाउस में उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। एयरपोर्ट पर नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला आदि मौजूद रहे।