फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sold mortgage property in delhi

दिल्ली के बैंक में बंधक प्लाॅट बेचा, फिर धमकाया भी

Sat, 28 Jan 2017 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
sold mortgage property in delhi
sold - फोटो : BBC
लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में जेल में बंद अभिषेक अग्र्रवाल के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। रामपुर निवासी महिला शहनाज बेगम ने उसके खिलाफ मझोला थाने में धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जिस प्लाट का बयनामा कराया था। उस प्लाट पर पहले से ही दिल्ली स्थित बैंक शाखा से 50 लाख रुपये का लोन ले रखा था। रामपुर जनपद के सिविल लाइंस निवासी जमीरउद्दीन की पत्नी शहनाज बेगम ने अभिषेक अग्रवाल निवासी गुलाब गली के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शहनाज बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि अभिषेक अग्रवाल ने रामपुर के सिविल लाइसं स्थित एक प्लाट को अपना बताया था। तब कहा कि प्लाट पर बैंक का कोई लोन नहीं दी है। अभिषेक के घर मानसरोवर कालोनी में बैठकर इस प्लाटका 40 लाख रुपये में सौदा हुआ था। जिसका बयनामा भी करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पता चला कि पीएनबी की राजेंद्र नगर(दिल्ली) स्थित शाखा पर पचास लाख रुपये का लोन ले रखा है। आरोपी से जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो वह टाल मटोल करने लगा।


करीब पंद्रह दिन पहले जब शहनाज बेगम के पति जमीरुद्दीन विशाल मेगा मार्ट में अभिषेक अग्रवाल से अपनी रकम मांगने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और रिवाल्वर तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। सिविल लाइंस सीओ डा. यशवीर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed