फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Soil testing work in the soil testing lab remains incomplete even after 12 years.

Moradabad News: मृदा परीक्षण लैब में मिट्टी की जांच का कार्य 12 साल बाद भी अधूरा

Fri, 24 Oct 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 24 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Soil testing work in the soil testing lab remains incomplete even after 12 years.
ठाकुरद्वारा। ब्लॉक परिसर में स्थित तहसील स्तरीय मृदा परीक्षण लैब का पूरा लाभ क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। खेती का उत्पादन बढ़ाने के लिए मिट्टी की 12 जांच होना निर्धारित है लेकिन तहसील स्तरीय मृदा परीक्षण लब में सिर्फ छह जांच की ही सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

किसानों को तहसील स्तर पर मृदा परीक्षण की जांच का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। उन्हें अन्य जांच करने के लिए मुरादाबाद की लैब पर ही निर्भर हैं। जबकि अच्छे खेती और उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार मृदा परीक्षण पर जोर दे रही है। इसके लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। तहसील स्तरीय मृदा परीक्षण लैब में मिट्टी के सूक्ष्म तत्वों जिंक, सल्फर, बोरोन ,आयरन, मैगजीन की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन जांचों के लिए लोगों को मुरादाबाद पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। एडीओ कृषि और तहसील स्तरीय लैब के प्रभारी नौबहार सिंह का कहना है कि तहसील स्तरीय लैब में छह जांचों का शुल्क 35 रुपये है यदि किसान को 1 सभी जांच करवानी हो तो उसे 102 रुपये का शुल्क जमा करना पड़ेगा। खरीफ अभियान की मिट्टी की जांच का कार्य पूरा हो चुका है। अब रवि की फसल के लिए मिट्टी जांच का कार्य शुरू हो गया है। तहसील क्षेत्र में करीब 60 हजार किसान हैं लेकिन सभी किसानों फ्री मिट्टी जांच की सुविधा नहीं मिलती है। जिन गांवों के नाम शासन से आते हैं। उन्हें ही फ्री मिट्टी जांच की सुविधा मिल पाती है। फसल में एक ब्लॉक से 20 गांव चयनित कर उनकी सूची दी जाती है। चयनित प्रत्येक गांव की 100 किसान को ही जांच निशुल्क की जाती है। जबकि इन गांव के अलावा किसानों अन्य व्यक्ति अपनी मिट्टी की जांच कराना चाहेगा तो उसे शुल्क जमा करना होगा। क्षेत्र में करीब 323 राजस्व गांव है इनमें से 20 गांव को छोड़कर से शेष सभी गांव के किसान को मिट्टी की जांच करने के लिए लैब में शुल्क भी देना पड़ेगा। लैब के प्रभारी नौबहार सिंह का कहना है कि बड़े किसान ही लैब में जांच करने आते हैं। छोटे किसान मिट्टी की कम जांच कराते हैं। फोटो 3 तहसील स्तरीय मृदा परीक्षण लैब
विज्ञापन

फोटो 4 ठाकुरद्वारा में तहसील स्तरीय लैब की स्थिति। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed