फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sneha achive mission shakti award

टॉपर स्नेहा को मुख्यमंत्री देंगे मिशन शक्ति सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
sneha achive mission shakti award
अपने परिजनों के साथ स्नेहा त्यागी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर लखनऊ में होने वाले मिशन शक्ति कार्यक्रम में मुरादाबाद की स्नेहा त्यागी को भी सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि स्नेहा का चयन हाईस्कूल में बालिका वर्ग में जिला टॉपर होने के साथ समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की वजह से हुआ है। स्नेहा ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर रही हैं। उनको देखकर अन्य लड़कियों में पढ़ने और आगे बढ़ने की ललक जगी है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद इंटर कालेज पट्टी मौढ़ा कांठ की छात्रा स्नेहा ने हाईस्कूल की परीक्षा 92.8 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी और पूरे जिले में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रही थीं। स्नेहा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करवाने के बाद उनके पांच अंक और बढ़ गए हैं। स्नेहा को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने मोढ़ा की एक महिला को पक्का मकान दिलवाने के प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत गांव मौढ़ा में दस दिवसीय शिविर लगाया था। स्नेहा ने बताया कि पहले गांव में गंदगी रहती थी और कुछ लड़कियां पढ़ने के लिए स्कूल भी नहीं जाती थीं। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता की अहमियत बताई। ग्रामीणों के साथ मिलकर खुद साफ-सफाई करवाई। लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। स्नेहा ने बताया कि अब गांव की गलियां पहले की तुलना में साफ हैं और उनके प्रयास से करीब 20 लड़कियों ने इस वर्ष स्कूल में कक्षा छह से आठ तक की कक्षा में प्रवेश लिया है। अब स्नेहा मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान लेने के लिए बेताब हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करना एक सपने के सच होने जैसा है। यह उनके आईएएस बनने के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार बनेगा। प्रधानाचार्य मदन सिंह, पिता विपुल त्यागी ओर मां बबली त्यागी ने भी बेटी के चयन पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed