फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smuggler arrested for supplying foreign liquor on demand

ऑन डिमांड विदेशी शराब की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested for supplying foreign liquor on demand
मुरादाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने ऑन डिमांड विदेशी शराब की तस्करी करने के आरोप में मेरठ के मोहल्ला वेदव्यासपुरी निवासी नागेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लग्जरी कार और विदेशी शराब की 40 महंगी बोतलें भी बरामद की। आरोपी से पूछताछ के आधार पर गाजियाबाद में करीब चार करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लग्जरी कार से विदेशी शराब की तस्करी करने जा रहा है। इस सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने पाकबड़ा जीरो प्वाइंट के पास पुलिस को साथ लेकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। टीम ने इस दौरान एक लग्जरी कार रुकवा ली। कार चालक से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम नागेंद्र यादव बताया। वह मेरठ के मोहल्ला वेद व्यासपुरी निवासी है। इसके बाद टीम ने कार की तलाशी ली, तो कार से विदेशी शराब की 40 बोतल बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक के जरिये विदेशी शराब खरीदने वालों की तलाश करता है। बुकिंग होने के बाद वह ग्राहक के बताए पते पर शराब की सप्लाई करता है। वह शराब की बोतल गाजियाबाद स्थित गोदाम से लेकर आता है। आरोपी ने बताया कि वह बुधवार को भी ग्राहक के पास सप्लाई पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गाजियाबाद के कुणाल चावला सेंट्रल कस्टम एक्साइज बांड (मेसर्स मेहर ग्लोबल स्प्रिट प्रा.लि. गाजियाबाद) से शराब की बोतल लेकर आया है। आरोपी ने पूछताछ में ये भी बताया कि वहां गोदाम में करोड़ों रुपये की कीमत की शराब रखी है। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि गाजियाबाद आबकारी को इसकी सूचना दी गई। वहां सूचना मिलने पर पुलिस और आबकारी टीम ने ओवरसीज गोदाम से 5240 पेटी विभिन्न ब्रांड की बरामद की है, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ बताई जा रही है। टीम ने मौके से दो ट्रक और दो कारें बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed