फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smart parking will start at Town Hall next month

Moradabad News: टाउनहाॅल पर अगले माह शुरू होगी स्मार्ट पार्किंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Smart parking will start at Town Hall next month
मुरादाबाद। बुध बाजार या टाउनहाॅल जाने पर पार्किंग की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। स्मार्ट सिटी की ओर से टाउनहाॅल पर अगले माह पार्किंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दो मंजिला इमारत के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। पहली मंजिल पर दुकानें और दूसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी ने बुध बाजार और जीएमडी रोड का सौंदर्यीकरण किया है। शहर को एक थीम पर सजाने के क्रम में स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह कार्य कराए हैं। इसी क्रम में टाउनहाॅल पर नगर निगम के जोनल ऑफिस के पास दो मंजिला इमारत तैयार की गई है, जहां स्मार्ट पार्किंग की सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में टाउनहाॅल पर गाड़ी खड़ी करने के लिए स्थान निर्धारित नहीं है। ऐसे में लोग अव्यवस्थित तरीके से अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक पार्किंग का संचालन अप्रैल में शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। वहीं, इसी भवन की पहली मंजिल पर कुल 22 दुकानें बनवाई गई हैं। इसके आवंटन का काम भी तेज गति से चल रहा है। अब तक नगर निगम की ओर से छह दुकानों का आवंटन भी हो चुका है। शेष 16 दुकानों के आवंटन का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की दूसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट का संचालन होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने ही यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पार्किंग, दुकानें व रेस्टोरेंट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed