फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smart gaushala will be built in Moradabad

यूपी: लाकड़ी में बनेगी स्मार्ट गौशाला, 1.98 करोड़ से होगी तैयार

Thu, 22 Nov 2018 03:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 22 Nov 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
Smart gaushala will be built in Moradabad
मुरादाबाद के लाकड़ी में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट वाली स्मार्ट गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसमें गायों के बैठने, सोने और भ्रमण के लिए अलग-अलग क्षेत्र बनाए जाएंगे। उनको चारा देने से लेकर गोबर व मूत्र संग्रह तक के लिए फिल्ट्रेशन प्लांट बनेंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए शासन से बजट का आवंटन हो चुका है। सूबे में अब स्मार्ट गोशाला के लिए मुरादाबाद के आर्किटेक्ट का डिजाइन ही लागू किया जाएगा। 

गोकसी बंद होने के बाद आवारा घूमती गायों को अब संरक्षण मिल सकेगा। इनके लिए मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोक्ट स्मार्ट गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। इसका डिजाइन गायों की जरुरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता के अनुसार गोशाला में प्री इंजीनियर्ड बिल्डिंग टिनशेड लगाया जाएगा। इसमें गायों को सर्दी-गर्मी का अहसास अत्यंत न्यून होगा। उनके स्नान के लिए स्प्रिंगलर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चारा डालने, पानी पिलाने और भ्रमण कराने की व्यवस्था सुनियोजित होगी। इसको गायों की सुविधानुसार एक होटल के रूप में डिलाइन किया गया है। गायों के गोबर और मूत्र को फिल्ट्रेशन प्लांट के माध्यम से एकत्रित कर  साफ भी किया जाएगा। 

गोबर से बिजली बनाई जाएगी, जिससे सबमर्सेबल और पंखज्ञ-लाइट आदि चलेंगे। 350 गायों और उनके 150 बच्चों को रखने की व्यवस्था होगी,जिसमें प्रत्येक के ऊपर पंखे से ठंडी और हल्की गर्म हवा पहुंचाई जा सकेगी। गोशाला से बनने वाली बिजली को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा सकेगा। 

मुख्य पशुधन अधिकारी बीके गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद की गोशाला के डिजाइन को ही प्रदेश स्तर पर स्वीकार किया गया है। अब सभी जिलों में लाकड़ी की डिजाइन पर ही गोशाला बनेंगी। इसका निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed