फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Smart city roads become ponds in the rain

Moradabad News: बारिश में स्मार्ट सिटी की सड़कें बनीं तालाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Smart city roads become ponds in the rain
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश में स्मार्ट सिटी की सड़कें तालाब बन गईं। शहर की कई सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं भोलानाथ कॉलोनी में फिर से नाव चलानी पड़ी। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रात में बिजली की चमक के बाद बुधवार को तड़के लगातार बारिश होने लगी। दोपहर तक बारिश के कारण लोग परेशान रहे। शहर के कांशीराम नगर, रामलीला मैदान, अवंतिका कॉलोनी, दीनदयालनगर में सड़कों पर पानी बहने लगा। बुद्धि विहार, देव विहार, अशोक नगर, मानसरोवर के लोग भी जलभराव से परेशान रहे। झब्बू का नाला, भोला नाथ काॅलोनी, करूला, बंगलागांव, जेल रोड, कटघर, राम गंगा विहार सहित आधा शहर में पानी भर गया। बुध बाजार में पानी भरने से व्यवसायी परेशान रहे। क्योंकि ग्राहक नहीं आ रहे थे लेकिन दो घंटे बाद पानी हटने से स्थिति में काफी सुधार आया। भोलानाथ कॉलोनी में रोज की तरह आज भी नावें चलती रही। लोग दैनिक सामान नाव पर लादकर घरों में पहुंचाते रहे। नगर निगम के अधिकारियोंं का कहना है कि भोलानाथ कॉलोनी से ऊंचा नाला बहता है। कॉलोनी अवैध ढंग से बनाई गई है। इस कालोनी की समस्या का समाधान असंभव है। नेता कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बरसात में यहां गलियों में पानी भर जाता है। इस कारण आवागमन में भी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों के आधार पर जलभराव वाले क्षेत्रों में टीमें भेजी गई है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

हनुमान मूर्ति क्षेत्र में भी जलभराव से हुई परेशानी
हनुमान मूर्ति क्षेत्र में पंडित नगला बाईपास क्षेत्र में भी लोग जलभराव से परेशान रहे। कई लोगों नगर निगम के कर्मचारियों से भी शिकायत की। इधर कंट्रोल रूम से मिली शिकायतों के आधार पर जलकल विभाग ने वार्ड संख्या 01, 44, 36, 57, 5, 34, 8, 55 में पेयजल पाइप लाइन की लीकेज की मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed