फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   smajwadi cycle found in a private house

नेताजी! भोजपुर के घर में बंद मिलीं सपा की साइकिलें

Mon, 10 Oct 2016 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
smajwadi cycle found in a private house
साइकिल - फोटो : Demo Pic.
मजदूरों को बंटने आईं नेताजी की साइकिलें भी घोटालेबाजों की नजरों से बच न सकीं। शनिवार को साइकिल वितरण में प्रति वर्कर 500 रूपये की वसूली के आरोप गूंजे तो रविवार को साइकिल की एक बड़ी खेप भोजपुर में खड़ी मिली। प्राइवेट बिल्डिंग में खड़ी इस खेप की खबर डीएम को पहुंची तो हडकंप मच गया। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने छापा मारा।
विज्ञापन


श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में साइकिलें मजदूरों को बंटवाईं गईं। प्रदेश सरकार साइकिल सहायता योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में पंजीकृत मजदूरों को निशुल्क साइकिल बांट रही है। जिले में भी योजना के तहत साइकिल वितरण के लिए आई हैं। शनिवार को देहात विधायक शमीमुल हक के गांव पीपलसाना में 2800 साइकिल वितरित होनी थीं। इसमें दलालों ने 200 से 500 रूपये मजदूरों से वसूल किए।
विज्ञापन


डीएम स्पष्ट कर चुके हैं कि प्राथमिक जांच में यह आरोप सही पाए गए हैं। दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस प्रकरण में जांच चल ही रही थी कि भोजपुर के ही रहने वाले शमीम के घर में योजना के लिए बंटने आई 16 साइकिलें खड़े होने की शिकायत डीएम को मिली। डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। सूचना से प्रशासन में हडकंप मच गया। श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच की तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम विभाग के अधिकारियों ने संबंधित मजदूरों को साइकिल बांटीं। शमीम ने बताया कि जिन लोगों की यह साइकिल हैं वह दूसरे गांव के हैं। उसके परिचित हैं। कार्यक्रम खत्म होने तक रात हो गई थी। इसलिए यह लोग उसके घर पर साइकिल खड़ी कर गए थे। एसडीएम ने मजदूरों से इस बयान की तसदीक कराकर साइकिल का वितरण कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed