फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   smag cover train root

कोहरे में घिरे 18 रेलवे स्टेशन, 23 ट्रेनें हुईं लेट

Sat, 16 Dec 2017 01:23 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
smag cover train root
train - फोटो : amar ujala
मेगा ब्लाक की वजह से पहले से लड़खड़ाए रेल संचालन पर कोहरे की मार ने और परेशानी बढ़ा दी है। मुरादाबाद रेल मंडल के 18 रेलवे स्टेशन घने कोहरे से घिर गए हैं। जबकि 29 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से दौड़ रही हैं। आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन तेरह घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जबकि कई अन्य ट्रेनें भी कई कई घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल में ट्रैक मरम्मत की वजह से पहले से ही चार दर्जन ट्रेनें रद्द हैं। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पिछले चार दिन से अचानक मौसम में बदलाव आया है। कोहरे की चादर ने रेल संचालन ठप कर दिया। ट्रेनें 15 और बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं।
विज्ञापन


जिस कारण घंटे तीन घंटे से लेकर तेरह घंटे तक देरी से चल रही है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आला हजरत एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत 29 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटी रकम खर्च करके भी नहीं दी जा सकी कोहरे को मात कोहरे के कारण हर साल रेल संचालन ठप हो जाता है। इस बार कोहरे को मात देने के लिए रेलवे बड़ी योजना तैयार की थी। पटरियों में हर साल पटाखे लगाए जाते थे। लेकिन इस बार फॉग डिवाइस और फॉग एलईडी लगाई गई थीं।

जिस पर विभाग ने करोड़ रुपये खर्च किया था। इसके बाद भी कोहरे को मात नहीं दी जा सकती। मोटी रकम खर्च करने के बाद भी ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।  


 मुरादाबाद रेल मंडल के काफूरपुर और हर्रावाला रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को पटरियों का एक्सरे किया गया। इस दौरान राज्य रानी एक्सप्रेस, गरीब नवाज और जम्मू कानपुर सुपर फास्ट ट्रेन को तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed