फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Slow pace of application for scholarship examination, BSA gives target

Moradabad News: छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की रफ्तार धीमी, बीएसए ने दिया लक्ष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of application for scholarship examination, BSA gives target
मुरादाबाद। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन की धीमी गति पर बीएसए सख्त हो गए हैं। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पांच सितंबर तक कुल 25 सौ आवेदन करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

बीएसए विमलेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा कि नौ अगस्त को सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों से छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन करवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक मुरादाबाद में इस दिशा में कोई विशेष प्रयास नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

अभी तक जिले में 165 ही आवेदन हुए हैं, जो काफी कम है। पिछले वर्ष मुरादाबाद का प्रयास सराहनीय था। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने ब्लॉक के एक एआरपी को परीक्षा का प्रभारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दस नवंबर को होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की तैयारी करवाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक का नाम आवेदन के लिए निर्धारित लक्ष्य
मुरादाबाद ग्रामीण 250
डिलारी 250
कुंदरकी 350
बिलारी 350
मूंढापांडे 300
ठाकुरद्वारा 250
भगतपुर टांडा 300
छजलैट 300
नगर मुरादाबाद 150
कुल 2500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed