फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Slogans of Pakistan Zindabad written in the comments of online class channel on YouTube

UP: यूट्यूब पर ऑनलाइन क्लास चैनल के कमैंट्स में लिखे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जमकर हुआ बखेड़ा

Tue, 17 Jan 2023 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Jan 2023 09:03 AM IST
सार

असामाजिक तत्वों ने यूट्यूब पर ऑनलाइन क्लास चैनल के कमैंट्स में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए।  शिक्षक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस और साइबर सेल टीम मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Slogans of Pakistan Zindabad written in the comments of online class channel on YouTube
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमरोहा में यूट्यूब पर ऑनलाइन क्लास चैनल के कमेंट बॉक्स में असामाजिक तत्वों ने पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लिख दिए। जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। चैनल के फॉलोअर्स एक दूसरे पर टिप्पणी करते हुए कमेंटबाजी करने लगे। मामले में ऑनलाइन क्लास चलाने वाले शिक्षक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस और साइबर सेल टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अमरोहा नगर देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर में अजय सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे अरुण कुमार पेशे से शिक्षक हैं। अरुण यूट्यूब पर करियर विद अरुण के नाम से चैनल चलाते हैं। यूट्यूब चैनल के जरिए वह अपने फॉलोअर्स को सरकारी जॉब की तैयारी कराते हैं। 
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब एक बजे उनके चैनल पर ऑनलाइन क्लास चल रही थी। तभी जाट रेंजर आईडी से किसी असामाजिक तत्व ने अरुण कुमार के यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लिखकर कमेंट्स कर दिए। इतना ही नहीं शिक्षक ने देश विरोधी नारे लगाने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक शिकायत के आधार पर जाट रेंजर आईडी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (बी) और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 66 (एफ) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना पुलिस और साइबर सेल कर रही है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed