फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Skeleton of a woman found in a sugarcane field in Masebi

Moradabad News: मसेबी में गन्ने के खेत में मिला महिला का कंकाल

Mon, 08 Dec 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 08 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of a woman found in a sugarcane field in Masebi
मैनाठेर। रविवार की दोपहर मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मसेबी रसूलपुर में गन्ने के खेत में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या कर महिला का शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सभी अंगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मझोली खास निवासी किसान जर्रार हुसैन का गन्ने का खेत मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मसेबी रसूलपुर में है। रविवार को गन्ना छीलने के दौरान खेत में एक महिला की खोपड़ी, बाल, हाथ-पैरों की हड्डियां आदि मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके अलावा माैके से टूटी चूड़ियां, कपड़े आदि सामान भी मिले हैं। माना जा रहा कि एक माह पहले किसी महिला की हत्या कर आरोपियों ने उसके खेत में दबा दिया होगा। जब खेत में किसान पानी भरा तो शव फूल कर मिट्टी से ऊपर आ गया और शव को जंगली जानवरों ने नोंच लिया। अब महिला का कंकाल मिला है। सूचना मिलते ही पहले कुंदरकी और मैनाठेर थानों की पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ देर बाद ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed