फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six-year-old girl raped in Majhola, accused arrested

मझोला में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl raped in Majhola, accused arrested
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी बहला फुसलाकर बच्ची को एक खंडहरनुमा मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अजय सैनी नाम का युवक उसे पैसे देने के बहाने अपने साथ एक खंडहर नुमा मकान में ले गया, जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि काफी देर बाद भी जब उसकी बेटी घर नहीं लौटी तो उसे चिंता होने लगी। वह उसकी तलाश करते हुए खंडहरनुमा मकान में पहुंच गई। महिला ने यहां देखा कि आरोपी उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने शोर मचाया तो अन्य महिलाएं और लोग आ गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शनिवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बच्ची का भी मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed