फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six vehicle became fireball in mid of the city

शहर के बीच आग का गोला बने छह वाहन 

Tue, 12 Apr 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
six vehicle became fireball in mid of the city
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शहर का दिल कहे जाने वाले कोठीवाल नगर से सटे मालवीय नगर में सोमवार देर शाम गैस रीफिलिंग से कार में आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो रीफिलिंग कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते आस पड़ोस में खड़ीं चार कारें और एक बजाज ऑटो चपेट में आ गया और आग का गोला बन गए।
विज्ञापन


इस बीच एक वाहन में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बीच शहर हुए इस अग्निकांड से अफरा तफरी मच गई। खबर मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक छह वाहन जलकर राख हो चुके थे। पुलिस रीफिलिंग करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाल क्षेत्र के मालवीय नगर में एक खाली प्लाट है। इस कालोनी में रहने वाले लोग अपनी कारें और अन्य वाहन इस प्लाट में खड़ा करते हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम ईको कार में कुछ लोग गैस रीफिलिंग कर रहे थे। ये कार इसी मोहल्ले में रहने वाले रवि कुमार की बताई जा रही है। गैस रीफिलिंग के दौरान कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीफिलिंग करने वाले लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग बढ़ गई तो वह मौके से भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में पास में खड़ी कारोबारी बलदेव राज की आई-20, मदन लाल मदान का बजाज ऑटो, गुलशन कत्याल का बजाज ऑल्टो, विक्रम धवन की आई टेन समेत छह वाहन देखते ही देखते आग का गोला बन गए।


जबकि लोगों ने हिम्मत करते हुए इतने ही वाहनों को जलने से बचा लिया। इसी बीच एक वाहन में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट से कालोनी में अफरातफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग को बुझा तो लिया। छह वाहन जलकर राख हो गए हैं। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गैस रीफिलिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed