फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six terrorists arrested Rumors of raid of Delhi Police and ATS in Amroha

छह आतंकी गिरफ्तार: अमरोहा के दो गांवों में दिल्ली पुलिस और एटीएस के छापामारी की चर्चा, एसपी पूनम का इनकार, खुफिया तंत्र अलर्ट

Wed, 15 Sep 2021 10:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Sep 2021 10:25 PM IST
सार

दिल्ली, महाराष्ट्र और यूपी से छह संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार की सुबह से अमरोहा के गजरौला के ख्यालीपुर और खुंगावली गांव में दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस की छापेमारी की चर्चा फैल गई। हालांकि स्थानीय पुलिस ने छापे से इनकार कर दिया। 
 

विज्ञापन
six terrorists arrested Rumors of raid of Delhi Police and ATS in Amroha
दिल्ली स्पेशल सेल ने आतंकवादियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, महाराष्ट्र और यूपी से छह संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को अमरोहा जिले में दिल्ली पुलिस और एटीएस के छापा मारने की चर्चा रही। हालांकि स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने इस तरह की किसी भी कार्रवाई की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के प्रायोजित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार संदिग्ध यूपी के लखनऊ, बहराइच, रायबरेली और प्रयागराज के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


नये आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद यूपी हाई अलर्ट पर है। ऐसे में सभी जनपदों का खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। बुधवार की सुबह से अमरोहा , गजरौला के ख्यालीपुर और खुंगावली गांव में दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस की छापेमारी की चर्चा फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा थी कि संदिग्ध आंतिकयों का कनेक्शन अमरोहा से जुड़ा है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और एटीएस  संदिग्ध आंतिकयों को साथ लेकर तीनों स्थानों पर छापेमारी कर रही है। चर्चा की वजह से पूर्व में हुई कार्रवाई में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के परिजनों में खलबली मच गई। लोगों ने एक-दूसरे को फोनकर असलियत जानने की कोशिश की। वहीं, एसपी पूनम ने जिले में दिल्ली पुलिस या एटीएस की किसी कार्रवाई से इनकार किया है। 

26 दिसंबर 2018 को अमरोहा से पकड़े गए थे चार संदिग्ध आतंकी

26 दिसंबर 2018 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापामारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने अमरोहा के मोहल्ल मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल को मॉड्यूल का सरगना होने का दावा किया था। 

इसके साथ मोहल्ला पचदरा निवासी रिक्शा चालक और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाइयो को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, लैपटॉप, मोबाइल, आईएसआईएस के झंडे और विस्फोटक सामग्री बरामद होने का भी दावा किया था। 

गजरौला क्षेत्र खुंगावली गांव के रहने वाले पुलिस सहयोगी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव में बाहरी पुलिस नहीं पहुंची है। केवल डायल 112 पुलिस की गाड़ी देखी गई थी। 

ख्यालीपुर गांव निवासी प्रधान पति ने बताया कि दोपहर तक गांव में बाहर की पुलिस गांव में नहीं पहुंची थी। जबकि पुलिस मित्र रामकेश ने बताया कि गांव में दिल्ली या अन्य कहीं की पुलिस नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed