फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six persons died in accident

रामपुर में हादसा,छह की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
six persons died in accident
रामपुर। शाहजहांपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस शनिवार देर रात सामने से आ रहे लंबी बॉडी के ट्रक से टकरा गई। हादसे में निजी बस के चालक और एक हेल्पर समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 12 बजे के आसपास हुआ। बस में सवार मुसाफिरों के मुताबिक शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बाईपास से गुजरते समय एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेकिंग के दौरान बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस में चालक व दो हेल्पर के अतिरिक्त करीब 50 लोग सवार थे। रात के अंधेरे में बस और ट्रक की भिड़ंत से हुई तेज आवाज ने आसपास से गुजरते वाहनों के चालकों का ध्यान खींचा। उनकी सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर हताहतों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एएसपी डॉ. संसार सिंह व कुछ अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल और मौके का मुआयना किया। अफसरों ने ओवरटेकिंग के दौरान बस चालक द्वारा संतुलन खोने को हादसे की वजह बताया है। पुलिस ने हादसे के बाद भागे ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम-पते
1. बस चालक हुस्ने आलम (32) पुत्र नवाब, निवासी ग्राम गोदी, थाना हापुड़ देहात, जिला हापुड़।
2. बस हेल्पर करण राठौर (19) पुत्र प्रमोद कुमार राठौर, निवासी मोहल्ला जलालनगर बजरिया, शाहजहांपुर।
3, साक्षी (36) पत्नी दीपक, निवासी सुभाषनगर निकट मल्हार टॉकिज थाना सदर शाहजहांपुर।
4. नसीम खान (52) पुत्र रफत खान, निवासी निकट कासन पब्लिक स्कूल, ममूधी, शाहजहांपुर।
5. शमीम उल हक (35) पुत्र नईम उल हक, निवासी मोहल्ला चमकनी शाहजहांपुर, हाल निवासी 118 बहपुरी की पुलिया सीलमपुर दिल्ली।
6. अब्दुल वहीद (50) पुत्र सद्दीक अहमद, मोहल्ला बारादरी ईदगाह रोड, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed