{"_id":"616bf093fdf0de11324799e0","slug":"six-people-injured-due-to-lighting-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: छजलैट में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे छह लोग, ईंट भट्ठा पर करते थे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: छजलैट में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे छह लोग, ईंट भट्ठा पर करते थे काम
Sun, 17 Oct 2021 03:14 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:14 PM IST
सार
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यह सभी लोग ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर हैं। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यह सभी लोग ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर हैं। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। इसके बाद 1:45 बजे जिला अस्पताल की टीम झुलसे हुए लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
भट्ठा स्वामी निजामुद्दीन ने बताया कि उनका ईंट भठ्ठा छजलैट थाने के पीछे है। सुबह 11 बजे सभी लोग काम में लगे हुए थे तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे छः लोग झुलस गए हैं। काम कर रहे बाकी मजदूरों ने जल्दबाजी में झुलसे हुए लोगों को भट्ठा परिसर के एक कमरे में बिठाया। इसके बाद जिला अस्पताल को संपर्क किया।
विज्ञापन
तेज बारिश होने के कारण अस्पताल की टीम को पहुंचने में देरी हो गई। फिलहाल झुलसे हुए सभी लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें धर्मा, सोनी, झलिया, दिवाकर, अशोक और राजीव शामिल हैं। यह सभी लोग बिहार के भागलपुर जिले के थाना कहलगांव के रहने वाले हैं। सप्ताह भर पहले ही भट्ठा स्वामी ने इन सभी लोगों को काम करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन