फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six parshad elected nagar nigam cometti

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के लिए छह पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
six parshad elected nagar nigam cometti
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी समिति सदस्य के रिक्त छह पदों के लिए हुए चुनाव में सभी छह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसमें कांग्रेस के पार्षद नदीम अंसारी लगातार दूसरी बार कार्यकारिणी के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों सपा पार्षद इकबाल और अब्दुल करीम फारूकी, कांग्रेस के नदीम तथा भाजपा के पार्षद प्रेम कुमार, प्रभात कुमार सक्सेना व राजेश गुप्ता का एक साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण उनका पद रिक्त हो गया था। उनके स्थान पर छह नये कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। पीलीकोठी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त डॉ. इंदु शेखर, महापौर विनोद अग्रवाल और अपर मुख्य अधिकारी अनिल कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में कांग्रेस खेमे से पार्षद नदीम अंसारी को दूसरी बार सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वहीं सपा के दो पार्षदों के रिक्त पद पर सपा की श्रीगुल व जहीर का चुनाव किया गया। भाजपा के तीन पार्षदों के स्थान पर भाजपा की प्रिया सिंह, गौरव श्रीवास्तव तथा योगेंद्र रस्तोगी कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। इस मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों व मेयर ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed