फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six municipal council member election today in moradabad

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
six municipal council member election today in moradabad
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त हुए छह सदस्य पदों के लिए गुरुवार को चुनाव होगा। इसके लिए भाजपा, सपा व कांग्रेस ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। भाजपा ने तीन व कांग्रेस ने एक सीट से अपने प्रत्याशी उतारे जाने का एलान किया है। दोनों दलों ने इसके लिए पार्षदों का नाम भी प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है। सपा की ओर से प्रत्याशी तय किए जाने के लिए देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी के आवास पर देर रात तक बैठक होती रही।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी के लिए 12 सदस्य चुने जाते हैं। दो साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के चलते यहां छह सदस्यों के पद रिक्त चल रहे थे, जिसके लिए चार फरवरी को चुनाव होना है। भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की हुई बैठक के बाद कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में पार्टी की ओर से तीन पार्षदों विद्यासरन शर्मा उर्फ बिट्टू, संजय सक्सेना और रुचि चौधरी का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया। यह जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने दी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक नाम फाइनल कर दिया है। महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने बताया कि बुधवार कांग्रेस पार्षदों की हुई बैठक के बाद वार्ड-64 से पार्षद जुनैद का नाम कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सपा में कार्यकारिणी प्रत्याशियों के लिए पार्षदों का नाम तय नहीं हो सका। इसके लिए देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी के आवास पर देर रात तक बैठक होती रही। विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने बताया कि पार्टी की ओर से यह तय हो गया है कि समाज वादी पार्टी नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य की दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। लेकिन इसके लिए पार्षदों के नाम की घोषणा गुरुवार नामांकन के समय की जाएगी।
तय माना जा रहा निर्विरोध निर्वाचन
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए नगर आयुक्त संजय चौहान की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके लिए सुबह दस बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। तीनों राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस व सपा की ओर से यह तय हो चुका है कि छह पदों के लिए छह प्रत्याशी ही मैदान में होंगे। इसी के हिसाब से उन्होंने अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा भी की है। इससे साफ है कि यदि नामांकन के समय तक यही स्थिति रही तो कार्यकारिणी के सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो सकता है।

68 पार्षद, पदेन सदस्य होंगे मतदाता
नगर निगम चुनाव में सभी 70 वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए थे। इनमें से दो पार्षदों का निधन हो जाने के कारण सदन में अब 68 निर्वाचित पार्षद रह गए हैं। इसके अलावा पदेन सदस्यों में शहर व देहात विधायक, सांसद, एमएलसी व मंत्री हैं। यह सभी लोग नगर निगम कार्यकारिणी में सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव में मतदाता रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed