फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six months after marriage, the body of a married woman was found hanging from the doorstep of her house.

Moradabad News: निकाह के छह माह बाद घर की चाैखट पर लटका मिला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Six months after marriage, the body of a married woman was found hanging from the doorstep of her house.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के कबीरनगर बरवारा मझरा में शनिवार की सुबह विवाहिता का शव घर में चौखट पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवाहिता की पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर समेत छह लोगों पर दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि विवाहिता की मौत लटकने से हुई है। डिलारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी वाजिद हुसैन ने अपनी बेटी शबीना (23) की शादी 18 जून 2025 को कटघर थाना क्षेत्र के कबीरनगर बरवारा मझरा निवासी आसिफ अली के साथ की थी। विवाहिता के गर्भवती होने पर पति आसिफ करीब तीन माह पहले सऊदी अरब चला गया।
शबीना यहां अपने ससुर, जेठ, जेठानी, देवर के साथ रह रही थी। शनिवार की सुबह करीब छह बजे शबीना का शव उसके कमरे की चौखट पर फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर शबीना के पिता वाजिद हुसैन अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौकेपर पहुंच गई। सीओ कटघर वरुण कुमार और थाना प्रभारी विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की बात सामने आई है। इस मामले में तहरीर आधार पर ससुर नन्हें, देवर माजिद, जेठ साजिद, जेठानी नाजमा, ननद मोटो और ननदोई खालिद के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed