फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six month old baby stolen from railway station

रेलवे स्टेशन के पास से छह महीने का बच्चा चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six month old baby stolen from railway station
रेलवे स्टेशन के करीब से दंपती का छह माह का बच्चा चोरी हो गया। पीड़ित ने बच्चा चोरी होने का शक अपने एक रिश्तेदार पर जताया है। काफी ढूंढने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस से बच्चे की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के हनुमान नगर रेलवे स्टैंड निवासी सनी मजदूरी कर जीविका चलाता है। वह रेलवे स्टैंड के पास कच्चे घर में पत्नी अनीता और छह माह के बेटे कृष्णा के साथ रहता है। सनी ने बताया कि पत्नी और पुत्र कृष्णा के साथ वह रात सोया हुआ था। भोर में जब उसकी आंख खुली, तो उसका बच्चा गायब था। उसने शोरशराबा किया और आसपास भी देखा, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में सनी ने थाना मझोला पहुंच पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएचओ मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि सनी की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें उसने अपने साले पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed